दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ का विजय सम्मेलन
दुर्गापुर : दुर्गापुर की लोकप्रिय संस्थानों में से एक दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से बर्दवान दुर्गापुर के सांसद कीर्ति झा आजाद को बधाईया एंव शुभकामनाएं दी गई. इस मौके पर संस्था के संस्थापक और सचिव अजय कुमार चौबे ने कहा वर्धमान दुर्गापुर संसदीय क्षेत्र के लिए यह बहुत ही खुशी और गर्व का पल है भारतीय रेल जो जनमानस के लिए लाइफ लाइन का कार्य करता है भारतीय रेलवे के सदस्य बनाए जाने पर दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ की तरफ से बधाई और शुभकामनाएं और जनमानस के लिए और संसदीय क्षेत्र के लिए जनता जनार्दन के लिए जनता की सुविधा का विस्तार आप करते रहेंगे और आपके सानिध्य में कार्य आगे बढ़ते रहेंगे.वही संस्था के मार्गदर्शक शिवनाथ चौधरी ने कहा परामर्श कमेटी जो रेल मंत्रालय के अंतर्गत आता है जिसमें आपके आने से संसदीय क्षेत्र और जनमानस को नई सौगात के साथ-साथ ट्रेनों का परिचालन नई तकनीक के साथ रेलवे नई प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा. संसद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर कोषाध्यक्ष विनोद यादव, वरिष्ठ सदस्य चक्रधर कुमार सुब्रतो चटर्जी इंद्रदेव प्रसाद यादव मिंटू चौधरी दिलीप कुमार भगत पवन गुप्ता मोहम्मद जमील छोटू विश्वास मोहन सिंह अशोक सिंह रामजी चौधरी भीम मंडल ओम प्रकाश शर्मा सुजीत सिंह सुभाष कुमार के अलावा अन्य कई सदस्यगण उपस्थित थे.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?